जगदलपुर/बस्तर.
बस्तर थाना क्षेत्र के ग्राम घाटकवाली मांझीपारा में रहने वाले एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। अपने घर से एक किमी दूर इंद्रावती नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए बस्तर पुलिस ने बताया कि घाटकवाली खासपारा निवासी अंतुराम कश्यप 56 वर्ष सोमवार की सुबह अपने दोस्त सीताराम के साथ घर से पैदल कोहकापाल गया हुआ था।
सीताराम अपने बेटे को पैसे देने के लिए कोहकापाल जा रहा था। जिसके चलते अंतुराम को भी अपने साथ ले गया। वहां जाने के बाद सीताराम अपने बेटे के पास रुक गया, जबकि अंतुराम वापस घर आ गए। घर पहुंचने से एक किलोमीटर पहले अंतुराम घर के पास से बहने वाली इंद्रावती नदी में नहाने के लिए उतर गए। जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। सुबह से घर से निकले अंतुराम को उसके परिजन खोज रहे थे, तभी किसी ने नदी किनारे कपड़े देखे जाने की बात कहीं। जिसके बाद अंतुराम के भाई के साथ ही गांव के लोग नदी में उतर कर खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन के बाद शाम को अंतुराम का शव बरामद किया गया। जहां पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजा दिया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय