सुकमा.
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुकमा के चिंतलनार क्षेत्र के करकनगुड़ा के जंगल-पहाड़ी में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था. इसी दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. दोनों ओर से रुक रुक कर गोलीबारी जारी है.
दरअसल, करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों की बटालियन सप्लाई टीम और जगरगुंडा एरिया कमेटी की 30-40 नक्सलियों की उपस्थित की सूचना मिली थी. जिसके बाद जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर और 206 वाहिनी कोबरा की टीम को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया. इस मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित हैं. फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग जारी है. जानकारी के मुताबिक, डीआरजी, सीआरपीएफ़ और कोबरा के जवान मौके पर मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.
नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा –
छत्तीसगढ़ में साल 2026 तक माओवादियों को खत्म करने के लिए नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं. नक्सल विरोधी अभियान में कई नक्सली मारे गए हैं. वहीं इस साल बड़ी संख्या में नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया है, जबकि सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय