बीजापुर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गंगालूर क्षेत्र के कोरचोली के जंगल में मंगलवार को हुए मुठभेड़ में तीन और नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। आज सुबह जवानों की सर्चिंग के बाद नक्सलियों के तीन शव और मिले। बीजापुर मुठभेड़ में अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।
इससे पहले मंगलवार को नक्सलियों के लड़ाकू दस्ता कंपनी नंबर दो के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से अब तक 10 नक्सलियों के शव सहित एक लाइट मशीन गन, बैरल ग्रेनेड लांचर और अन्य हथियार व गोला-बारूद मिला था। मुठभेड़ में कई बड़े नक्सलियों के भी मारे जाने की सूचना है। बस्तर में सुरक्षा बल का यह अब तक का सबसे सफल अभियान है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल में तलाशी अभियान अभी जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। 27 मार्च को इसी क्षेत्र में सुरक्षा बल से मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए थे। यह क्षेत्र चार दशक से नक्सलियों के कब्जे में था। यहां पिछले तीन माह में नक्सलियों के सबसे मजबूत गढ़ में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय