नई दिल्ली
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों की मांग का मुद्दा गहराता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि किसान संगठनों ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है।
संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। सभी किसान संगठनों ने इसका समर्थन किया है। इस बीच, सरकार ने किसानों से वार्ता की पहल भी कर दी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ ही अर्जुन मुंडा चंडीगढ़ में किसान नेताओं से बात करेंगे।
इसे पहले गुरुवार को चंडीगढ़ में तीन केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं के बीच हुई बातचीत जहां बेनतीजा रही, वहीं आंदोलन की कमान नए चेहरों ने संभाल ली है। ये वही किसान नेता हैं, जो पहले हुए किसान आंदोलन में पिछली सीटों पर बैठते थे।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”