बैकुंठपुर/कोरिया
बैकुण्ठपुर स्थित मेसर्स बालाजी जोधपुर राजस्थान स्वीट्स एण्ड नमकीन में गुणवत्ताहीन मिठाई, हीरामणि- केक विक्रय करने की उपभोक्ताओं की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज छापेमारी की।वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, विकास लकड़ा, औषधि निरीक्षक प्रमोद कुमार पैंकरा और नमूना सहायक की टीम ने उपभोक्ता प्रदीप पाठक की उपस्थिति में जांच-पड़ताल की गई।खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि हीरामणी और मिल्क केक के नमूने जब्त कर परीक्षण और विश्लेषण के लिए नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।
उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें उपभोक्ताओं ने मिठाई की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थें।
इस कदम से उम्मीद है कि खाद्य विक्रेताओं में सतर्कता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय