रायपुर
भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग केंद्र में प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री, मंत्री और भाजपा पदाधिकारी समस्याओं और आवेदनों का त्वरित निराकरण कर रहे हैं। भाजपा के मंत्री सहयोग केंद्र में लगातार शामिल हो रहे है और समस्याओं एवं आवेदन का त्वरित निराकरण कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज सोमवार को प्रदेश के वनमंत्री केदार कश्यप जनसहयोग केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसमस्याओं को सुनकर उसके निराकरण के लिए विभागीय अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर उचित दिशा निर्देश दिए।
वनमंत्री केदार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय समस्यों के साथ अन्य विभाग से जुड़े मुद्दे भी आ रहे हैं। प्रमुख रूप से सहकारिता से जुड़े कांग्रेस शासन के अनियमितताओं पर सूक्ष्मता से जांच के आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना, सार्वजनिक मंच, मंदिर, सड़क निर्माण, सामाजिक हित से जुड़े विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए हैं। सहयोग केंद्र में प्रदेश महामंत्री विकास महतो, रूपनारायण सिन्हा, विजय शंकर मिश्रा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय