बलौदाबाजार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में गुरुवार शाम को एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतकों में दो महिला, एक युवक और एक मासूम शामिल हैं।
इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल हत्या का कारण पता नहीं चला है। यह घटना कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेद गांव की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मृतकों में 45 वर्षीय चेतराम केवट, उनकी दो बहनें यशोदा और जमुना, और जमुना का 11 माह का बच्चा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने जादू-टोना के संदेह में हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत लिया है और पुलिस तीनों से लगातार पूछताछ कर रही है।
तीन संदिग्धों की पहचान रामनाथ पाटले, दीपक पाटले, दिल कुमार पाटले के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जादू-टोना के शक में हत्या को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय