बिलासपुर
मस्तूरी ब्लॉक के मचहा स्थित शासकीय जनपद प्राथमिक शाला के कार्यालय में महिला प्रधान पाठक के सामने शराब पीने वाले शिक्षक संतोष कुमार केवट के खिलाफ पचपेड़ी थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित भी कर दिया है।
बताया जाता हैं कि मस्तूरी ब्लॉक के मचहा स्थित शासकीय जनपद प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक संतोष कुमार केवट शराब के नशे में चूर होकर स्कूल पहुंचा था। उसने बच्चों के साथ बदतमीजी की। यही नहीं वह कार्यालय में महिला प्रधान पाठक के सामने बैठकर शराब निकाल कर पीने लगा। इस घटना का वीडियो बनाने वाले मीडियाकर्मी को उसने चुनौती दी और कहा कि कलेक्टर और उच्च अधिकारी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
मामला सामने आने पर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर मस्तूरी के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज ने शिक्षक के विरुद्ध पचपेड़ी थाना में आईपीसी की धारा 186 और 36 च आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कराया है। जिला शिक्षा अधिकारी टीआर साहू ने तत्काल जांच रिपोर्ट मंगाई और उसके आधार पर निलंबन की कार्रवाई की है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय