रायपुर
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की काफी समय से लंबित एक बड़ी मांग को पूरा कर दिया है। इससे हड़ताल पर जाने वाले 30,000 अधिकारियों और कर्मचारियों को लाभ मिला है।
दरअसल, राज्य में 21 अगस्त 2023 से 12 सितंबर 2023 तक स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर थे। इस अवधि का अवकाश और रूका वेतन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी कर दिया गया है। इसका लाभ प्रदेश के लगभग 30,000 स्वास्थ्य कर्मियों को मिला है। इस फैसले पर छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को उस दौरान कार्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण बर्खास्तगी और वेतन अस्वीकृति का सामना करना पड़ा था।
स्वास्थ्य मंत्री ने मुलाकात के बाद विभाग के अधिकारियों को इन विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बर्खास्त 5,000 कर्मचारियों को वापस सेवा में ले लिया गया है। साथ ही 25,000 कर्मचारियों का आंदोलन के दौरान रूका वेतन भी स्वीकृत कर दिया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय