रायपुर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने राजभवन में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि अधिकारियों-कर्मचारियों को जो दायित्व सौंपे गए है उनको पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 25 और 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में ठहरेंगी। इस दौरान राजभवन द्वारा की गई सभी व्यवस्थाओं की तैयारी के संबंध में श्री डेका को अवगत कराया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय