रायपुर,
राज्यपाल रमेन डेका ने आज अपने दुर्ग भिलाई प्रवास के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र का भ्रमण किया। इस दौरान सांसद श्री विजय बघेल भी साथ मौजूद थे। राज्यपाल श्री डेका ने भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेंस, रेल पथ मिल्स, सेफ्टी पाइंट और इस्पात गार्डन का अवलोकन किया। बीएसपी के अधिकारियों ने राज्यपाल को संयंत्र में इस्पात निर्माण की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंध निदेशक श्री अनिर्बन दास गुप्ता, प्रबंध निदेशक मानव संसाधन श्री पवन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय