गौरेला/ मरवाही.
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में पेण्ड्रा के बचरवार गांव के एक घर के आंगन में भालू पहुंच गया। काफी समय तक भालू घर के आंगन में मौजूद था हालांकि कोई अप्रिय घटना नही हुई ये सब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई वहीं रिहायशी इलाके में भालू की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में है। दरअसल दो दिन पहले बचरवार गांव में भालू रात लगभग 12 बजे गांव की गली में पहुंच गया।
उसके पीछे- पीछे कुछ कुत्ते भालू को देखकर भोकने लगे इस दौरान कुत्ते की भौंकने की आवाज सुनकर कुछ लोगों ने छत में चढ़कर देखा तो एक भालू गांव की गलियों में घूम रहा था। ग्रामीणों ने ये सब मोबाइल में कैद कर लिया। आज रात भी एक भालू बचरवार गांव में पहुंच गया जहां पर रिहायशी इलाके में रहने वाले तारा साहू के घर में घुस गया और घर के आंगन में पहुंचकर काफी समय तक इधर उधर घूमता रहा काफी समय तक जब उसे कुछ खाने पीने की सामग्री नहीं मिली तो भालू जिस रास्ते से वहां पहुंचा था उसी से भालू वापस लौट गया। भालू की सारी करतूत घर के आंगन में लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय