बीजापुर
जिले में संचालित अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. लोगों की जान से खिलवाड़ की लगातार शिकायतों के बाद एसडीएम, सीएमएचओ सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गायत्री मेडिकल स्टोर के ऊपर संचालित अवैध क्लिनिक पर दबिश दी और क्लिनिक को सील किया. टीम ने क्लिनिक में रखे समान और दवाइयों को भी जब्त किया.
सीएमएचओ बीआर पुजारी ने कहा कि अवैध रूप से संचालित गायत्री क्लिनिक की लगातार शिकायतें आ रही थी. इस पर बीजापुर एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई की. मौके से लगभग सात, आठ कार्टून दवाइयां, ब्लड सेम्पल, मशीनें, एनालाइजर व अन्य सामग्री बरामद कर पुलिस को सौंपी गई. जिले में और भी शिकायतें आ रही है. इन पर भी कार्रवाई की जाएगी.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय