कबीरधाम
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बीती रात से बारिश हो रही है। इस बारिश से नदी किनारे बसे गांव में बाढ़ के हालात बन गए हैं। आज मंगलवार की सुबह कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा को ग्रामीणों ने फोन पर बाढ़ को लेकर जानकारी दी। वे मौके पर सुबह 10 बजे पहुंच गए थे। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है। साथ ही राहत बचाव के निर्देश दिए है।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि सुबह ही कॉल आया था कि भैया बारिश बहुत हो गई है। गांव में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। सुबह ही कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम खोलवा, ग्राम सिंघनपुरी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। लोगों से मुलाकात कर चर्चा की। मौके पर अफसरों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए है। वहीं जिले में बाढ़ आपदा नियत्रंण कक्ष में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
कंट्रोल रूम का फोन नंबर 07741-232038 है। उक्त नियंत्रण कक्ष 24 घंटा क्रियाशील रहेगा। पुलिस नियत्रंण कक्ष 07741-232674,231887,100 अथवा 112, जिला चिकित्सालय 07741-233553, 108 पर भी बाढ़ संबंधित सूचना दी जा सकती है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारियों की तैनाती के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कबीरधाम जिले में बीते 24 घंटे के भीतर 50 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
एक जून से 10 सितंबर तक जिले में बारिश
तहसील का नाम बारिश(मिमी)
रेंगाखारकला 1000
पिपरिया 983.8
कवर्धा 981.6
कुकदूर 862.4
बोड़ला 802.9
सहसपुर लोहारा 764
पंडरिया 573.2
कुंडा 432.3
औसत 800

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय