अयोध्या
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी आज भी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। हेमा ने एक्टिंग से लेकर राजनीति तक अपनी एक खास छाप छोड़ी है। हेमा को आज भी डांस से बेहद प्यार है। उन्हें जब भी डांस करने का मौका मिलता है वो इसे हाथ से जाने नहीं देती हैं। ऐसे में हेमा मालिनी को अयोध्या के राम मंदिर में 'राग सेवा' की। इस दौरान राग सेवा करते हुए हेमा का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में हेमा का डांस देख फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
राम मंदिर में हेमा ने किया भरतनाट्यम
हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राग सेवा करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हेमा मालिनी अयोध्या के राम मंदिर में भरतनाट्यम करती नजर आ रही हैं। हेमा का एक-एक डांस स्टेप देख फैंस अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे हैं। हेमा मालिनी ने इस दौरान नीले रंग की रेशम की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के साथ हेमा ने गोल्डन कलर की टेंपल ज्वेलरी पहनी पर बालों में फूलों का गजरा लगाया। हेमा का पूरा लुक बेहद ही खूबसूरत लग रहा है।
हेमा के डांस परफॉर्मेंस ने जीता फैंस का दिल
हेमा मालिनी का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कमेंट कर फैंस हेमा के डांस के साथ उनके लुक की तारीफ करते नहीं थक हरे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'आपकी परफॉर्मेंस पर कोई शब्द ही नहीं। यह इतना अच्छा है।' वहीं, एक दूसरा यूजर लिखता है, 'हेमा जी आप हमारे लिए इंस्पिरेशन हैं।' इस तस्वीर को अब तक काफी व्यूज मिल चुके हैं।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया