नई दिल्ली
कप्तान हिम्मत सिंह और मयंक रावत की 66 गेंदों पर 122 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को छह विकेट से हराकर दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में अपना विजय अभियान जारी रखा।
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत के बावजूद सात विकेट पर 179 रन ही बना पाया। ईस्ट दिल्ली राइडर्स की तरफ से सिमरजीत सिंह ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए।
हिम्मत सिंह (50 गेंदों पर नाबाद 85 रन) और रावत (37 गेंदों पर नाबाद 66 रन) के बीच शानदार शतकीय साझेदारी से ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर दिया। ईस्ट दिल्ली राइडर्स की यह लगातार पांचवीं जीत है और वह अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है।

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई