कोरबा
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात जनवरी को कोरबा प्रवास पर दो घंटे 5 मिनट तक रहेंगे। टीपीनगर स्थित इंदिरा स्टेडियम में जनसभा को सम्बोद्धित करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सभा स्थल का जायजा लिया।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह एयरपोर्ट पर उतरेंगे, फिर वहां से हेलीकॉफ्टर के माध्यम से कोरबा आएंगे। कोरबा पहुंचने के बाद सबसे पहले वे सर्वमंगला मंदिर में मत्था टेकेंगे। यहां से वे स्टेडियम पहुंचेंगे। स्टेडियम में करीब 35 मिनट तक रहेंगे। जहां भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा को सम्बोद्धित करेंगे। यहां से वे जश्न रिसार्ट में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। कोरबा में केन्द्रीय गृह मंत्री दो घंटे 5 मिनट तक रहेंगे।
गृह मंत्री झारखंड़ से छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान शाह आकांक्षी जिलों में जारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 जिले कोरबा, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, कोंडागांव और सुकमा आकांक्षी जिले घोषित किए गए हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय