October 24, 2026

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सीएम से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से गुरुवार को उनके निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ मोहम्मद अजहरुद्दीन ने विभिन्न विषयों के साथ छत्तीसगढ़ में क्रिकेट को बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा की। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 21 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच की चर्चा के दौरान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय वन डे मैच की मेजबानी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल को बधाई दी। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को दादा बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मोहम्मद अजहरुद्दीन रायपुर के प्रवास पर आए हैं।

You may have missed