राजनांदगांव.
राजनांदगांव पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है। पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कराई, आरोपियों द्वारा हत्या कर लाश को पैरावट में रखकर जला दिया गया था। हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें मृतक की पत्नी भी शामिल है। मामला जिले के जिले के मोहारा चौकी क्षेत्र के तहत ग्राम सहसपुर का है।
बता दें कि मृतक सुकालू राम कंवर उम्र 36 साल का शव छत विछत स्थिति में मिला था, पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्त कराई और पूरे मामले की जांच शुरू की। मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी, हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के लिए सहसपुर के पास ही पैरावट में रखकर जला दिया था। मृतक की पत्नी केसरबाई द्वारा अपने प्रेमी मनीष कंवर खैरागढ़ निवासी और उसके साथी जितेंद्र यादव के साथ मिलकर मृतक की हत्या का प्लान बनाया और आरोपियों द्वारा मृतक को उसके घर के पास शराब पिलाकर नशे की हालत में उसके सर पर पत्थर से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय