दुर्ग
भिलाई के कोहका-जुनवानी रोड पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर लगभग 10 फीट ऊपर उछलकर सड़क पर पलट गई. कार में सवार व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल का इलाज अस्पताल में जारी है. मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है.
जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक सीजी 04 एचई 4400 का चालक अजित कुमार, जो कि कुठेला भाठा का निवासी है, अपनी कार से कोहका की ओर गया था और देर रात घर लौटते समय नशे में था. माइलस्टोन स्कूल के पास तेज रफ्तार में चल रही कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह डिवाइडर से टकरा गई और हवा में उछलने के बाद सड़क पर पलट गई. इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अजित गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और कार सवार को पहले शंकराचार्य अस्पताल ले जाया गया. वहां से उसे एम्स रायपुर रेफर किया गया. कार चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है. स्मृति नगर पुलिस चौकी को हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच शुरू कर दी है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय