रायपुर
सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से पिस्ता देवी अग्रवाल को अंतिम विदाई दी। स्कूल, उच्च शिक्षा व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्ता देवी अग्रवाल (91 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 10 बजे मौलश्री विहार से मारवाड़ी मुक्तिधाम के लिए निकली। अंतिम संस्कार मारवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मां के पार्थिव देह का कांधा दिया।
बृजमोहन अग्रवाल की मां की अंतिम यात्रा में भाजपा के छत्तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन के साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री, भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल हुए। शहर के हर वर्ग के लोग काफी बड़ी संख्या में शोक संतप्त परिजनों को संवेदना देने के लिए पहुंचे हुए थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय