बिलासपुर
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस खौफनाक कदम को उठाने से पहले उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक में वीडियो शेयर किया, जिसमे मकान मालिक सहित कई लोगो पर प्रताड़ना और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला द्वारा फांसी लगाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदा काटकर नीचे उतारा और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है.
आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला का नाम प्रियंका सिंह बताया जा रहा है, जो श्रीकांत वर्मा मार्ग के साईं मंदिर के पीछे कॉलोनी में किराए के मकान में रहती है. महिला ने अपने फेसबुक अकाउंट में वीडियो जारी किया है, जिसमे अपने मकान मालिक और अन्य लोगो पर छेड़छाड़ कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय