मनेन्द्रगढ़
एमसीबी जिले के ग्राम पंचायत नागपुर में स्कूल सहित कृषि कार्यालय भवन में अवैध कब्जा कर लिया गया है।जानकारी के अनुसार एनएच- 43 ग्राम पंचायत के बगल में सरकारी भवन है। जिसमें 25 वर्ष पहले कन्या प्राथमिक शाला की कक्षाएं लगती थी। लेकिन 10 साल से कन्या प्राथमिक शाला और बालक प्राथमिक शाला को एक में ही मर्ज कर दिया गया है। जिससे कन्या शाला का भवन खाली पड़ा है। लेकिन बंद स्कूल भवन में एक ग्रामीण ने अवैध कब्जा कर लिया है। लगभग 10 साल से कब्जा कर भवन में निवासरत है। भवन शिक्षा विभाग का है, लेकिन कब्जा आज तक नहीं हटाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक लगातार नागपुर क्षेत्र में शासकीय भूमि और शासकीय भवन पर कब्जा चल रहा है। कृषि कार्यालय आज भी किराए के भवन में चल रहा है। जबकि नागपुर क्षेत्र में शासकीय जमीन एनएच-43 के किनारे कृषि कार्यालय बना हुआ है। जिसमें अवैध कब्जा कर लिया गया है। कृषि विभाग की जमीन पर इंदिरा आवास भी बना दिया गया है। विभागीय अधिकारी आज तक भूमि से कब्जा नहीं हटा पाए हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय