बिलासपुर
बिलासपुर में 17 साल की लड़की ने अपने घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात उसे फंदे पर झूलती देखकर परिजनों ने हथौड़ी से दरवाजा तोड़ा और उसे फंदे से नीचे उतारा। अब तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।
दर्रीघाट में रहने वाले दिनेश राव गोमकाड़े ने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात 11.30 बजे वह अपनी भाभी अनिता के घर गया था। वहां पर भोजन के बाद वह बच्चों और अपनी भाभी से बात कर रहा था।
उसी समय वह अपने घर जाने के लिए निकल रहा था, तभी दूसरे कमरे की खिड़की से देखा कि उसकी बड़ी भतीजी रिया पंखे पर फांसी के फंदे से लटक रही थी। उसने शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी।
हथौड़ी से तोड़ा दरवाजा, नीचे उतारने पर हो गई थी मौत
इस दौरान परिजनों के साथ मिलकर उसने हथौड़ी से दरवाजा तोड़ा और फिर अंदर गए। आनन-फानन में उन्होंने रिया को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
खाना खाने के बाद कमरे में गई थी रिया
रविवार की सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद उसे परिजन को सौंप दिया है। इस दौरान पुलिस की पूछताछ में पता चला रात में रिया खाना खाने के बाद कमरे में गई थी, लेकिन, अचानक क्या हुआ, जिसके चलते उसने फांसी लगा ली।
इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। पुलिस का कहना है कि, फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजन से पूछताछ व जांच के बाद ही खुदकुशी के कारणों का पता चल सकेगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय