बिलासपुर.
बिलासपुर में कोटा थाना क्षेत्र में प्रेमी युवक ने प्रेमिका की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची कोटा पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमिका का प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बनाने की बात सामने आई है। पुलिस प्रेमी से पूछताछ कर कार्रवाई कर रही है। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमाली में प्रेमी युवक गुलशन यादव का गांव की युवती अंजू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
दोनों प्रेमी एक साथ गांव के ही एक मकान में दो माह से रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक, दोनों एक ही जाति के होने के बावजूद परिवार वालों के कारण शादी नहीं कर पा रहे थे। प्रेमिका अपने प्रेमी पर शादी कर परिवार के साथ रहने का दबाव बनाती थी, जिसकी वजह से आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था। रविवार दोपहर लगभग तीन बजे दोनों के बीच फिर से इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में प्रेमी युवक ने कुल्हाड़ी से मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोटा पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जब्त कर कार्रवाई कर रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय