नई दिल्ली
उत्तर पश्चिमी दिल्ली में एक बिरयानी विक्रेता को भगवान राम की इमेज वाली डिस्पोजेबल प्लेट पर अपनी डिश परोसते हुए देखा गया। पुलिस ने बताया कि उसने विक्रेता की दुकान से भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेट बरामद की है। स्थानीय हिंदू समूहों ने रविवार को बिरयानी की दुकान पर देवता की इमेज वाली प्लेटों को देखा, तब यह घटना सामने आई।
डिस्पोजेबल प्लेट पर भगवान राम की इमेज दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद दुकान के पास भीड़ जमा हो गई। इन प्लेटों पर बिरयानी परोसते देख स्थानीय लोगों ने विक्रेता का विरोध किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची और एक बिरयानी दुकान पर भगवान राम की इमेज छपी दो प्लेटें मिलीं। हम मामले की जांच कर रहे हैं। इस बीच, लोगों ने अपने एक्स अकाउंट से विक्रेता द्वारा इस्तेमाल की गई भगवान राम की इमेज वाली प्लेट शेयर की। एक एक्स यूजर संदीप ने लिखा कि वह जानबूझकर ऐसा कर रहा है। उसे यह भी पता है कि यह गलत है, लेकिन वह लगातार भगवान राम की इमेज वाली प्लेट में बिरयानी परोस रहा है।
एक अन्य एक्स यूजर शिल्पा ने लिखा कि दिल्ली के जहांगीरपुरी में भगवान राम की इमेज वाली प्लेट पर बिरयानी परोसी गई। हिंदू संगठनों ने इसे देखा और पुलिस को बुलाया। उन्होंने देखा कि प्लेट में बिरयानी परोसी जा रही थी और उपयोग के बाद कूड़े में फेंक दी गई। कृपया दुकान के मालिक का नाम न पूछें।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया