कवर्धा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के भोरमदेव में हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की और भोरमदेव बाबा में पूजा-अर्चना की. इस मौके पर सीएम ने अपने संबोधन में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए बड़ा बयान दिया है. जिससे प्रदेश में सियासत गरमा गई है.
मुख्यमंत्री साय ने अपने बयान में कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान कवर्धा में सनातनियों पर लाठी डंडा बरसाए थे. हमारी सरकार में सनातनियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए है. आप सभी लोगों के आशीर्वाद से हम लोग सरकार में आए हैं. आज भोरमदेव बाबा में पूजा अर्जना की छात्तीसगढ़वासियों के खुशहाली की कामना की है.
सीएम साय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
सीएम विष्णुदेव साय के इस बयान पर पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि धर्म की आड़ में भाजपा राजनीति करती है. जाति-धर्म के आधार पर समाज को बांटने का काम करते हैं. डहरिया ने कहा कि कावड़ियों पर पुष्प वर्षा ठीक हैं लेकिन ऐसे बयान नहीं देना चाहिए.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय