धमतरी
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड से पहले युवक लिनेश साहू ने पहले अपना व्हाट्सएप स्टेटस अपडेट किया, फिर फांसी लगा ली. स्टेटस में पत्नी और ससुराल पक्ष द्वारा धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया गया है. यह मामला पोटियाडीह गांव का है.
मृतक लिनेश ने ससुराल पक्ष पर हिंदू से ईसाई धर्म में जाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही.
डीएसपी नेहा पवार ने बताया कि ग्राम पोटियाडीह, थाना अर्जुनी के लिनेश साहू ने आत्महत्या की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके अलावा व्हाटअप स्टेट्स के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय