रायपुर.
रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर बाप समेत दो बेटों ने मिलाकर पड़ोसी की हत्या कर दी। पुरानी वाद-विवाद के कारण लाठी,डंडा और टांगिया से मारपीट कर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। आरंग थाना क्षेत्र के भोथली निवासी मृतक मोहनलाल सोनवानी 21 अप्रैल को सुबह अपने घर के बाहर पड़ोसी भागचंद और उसके परिवार को पुरानी विवाद को लेकर गाली गलौज कर रहा था।
इस पर भागचंद बंजारे और उसके दो बेटे गणेश बंजारे, महेश बंजारे ने मिलकर मोहनलाल की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं घर के पास रखे लाठी, डंडा और टांगिया से मोहनलाल के सिर में प्राणघातक हमला कर दिया। झगड़े के दौरान उसके सिर, घुटने और कोहनी पर गंभीर चोट आई। इससे उसके शरीर से काफी ज्यादा खून बह गया। इस दौरान उसके परिजन ने उसे इलाज के लिए सीएससी अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरंग थाना क्षेत्र के भोथली निवासी भागचंद बंजारे 65 साल, गणेश बंजारे 26 साल और महेश बंजारे 20 साल को गिरफ्तार किया है। बाप समेत दो बेटों के खिलाफ 302, 34 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय