बिलासपुर
रतनपुर क्षेत्र के अकलतरी में रहने वाले परसराम देवांगन टेलरिंग का काम करते थे। उनके बच्चे अकलतरा में रहते हैं। परसराम अपनी पत्नी पार्वती देवांगन के साथ कुछ दिनों से ग्राम लखराम स्थित देवांगन समाज के सामुदायिक भवन में रहते थे। वे यहां पर बुनकर सहकारी समिति का कामकाज देखते थे।
शनिवार की सुबह पति-पत्नी की लाश भवन के एक कमरे में फांसी पर लटकी मिली। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।घटना की सूचना पर पुलिस की टीम ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है।
पुलिस की टीम जब गांव पहुंची तो वहां दीवार में माहुर से एक सुसाइड नोट लिखा था। इसमें सोसायटी के अध्यक्ष सतीश देवांगन पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि वे पहले टेलरिंग का काम करते थे। सहकारी समिति का अध्यक्ष उन्हें काम दिलाने के नाम पर यहां ले आया। अब वह काम से हटाने जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय