नौतपा को देखते हुए अयोध्या में बालक भगवान राम की सेवा में बदलाव किया गया

अयोध्या
अधिकतम तापमान 41°C पहुंच गया है। इसलिए नौतपा को देखते हुए अयोध्या में बालक भगवान राम की सेवा में बदलाव किया गया है। अब उन्हें बेहतरीन हल्की कढ़ाई किए हुए सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। हल्के आभूषण से श्रृंगार किया जा रहा है।

पुजारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि प्रभु को रोज दही या लस्सी के साथ मौसमी रसीले फलों का भोग लगाया जा रहा है। इनमें आम, मौसमी, लीची, खरबूज, तरबूज आदि हैं। मंदिर में रामलला के लिए नया AC भी आ गया है, जो जल्द ही गर्भगृह में लगाया जाएगा।

पुजारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि अभी गर्भगृह में कूलर लगाया गया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर को AC सौंप दिया है। चंपत राय का कहना है कि ट्रस्ट भगवान की सेवा लगातार बेहतर कर रहा है। भगवान की हर छोटी से छोटी जरूरत पर ध्यान दिया जा रहा है।

You may have missed