रायपुर
राज्य में मंगलवार को जहां स्टील और पॉवर कारोबारियों के यहां आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी थी वहीं बुधवार को भी आधा दर्जन से अधिक राइस मिलरों के यहां छापेमारी की कारवाई की है। जिनमें बिलासपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीर सिंह सलूजा भी शामिल है जिनकी दो राइस मिल हैं।
मंगलवार की देर शाम आयकर विभाग की टीम धमतरी के अजय बरडिया, आशीष लुकंड़, दुर्ग में कैलाश रुगंटा के यहां दबिश दी है। इसके अलावा महासमुंद के राइस मिलर पारस चोपड़ा और रायपुर के खरोरा में स्थित बालाजी राइस मिल में भी जांच-पड़ताल चल रही है। करीब एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों में जांच- पड़ताल जारी है। आयकर टीम ने मार्कफेड और नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी मनोज सोनी के अमलीडीह स्थित खुशी वाटिका में भी दबिश दी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय