August 15, 2026

आयकर विभाग ने आधा दर्जन से अधिक से राइस मिलरों के यहां मारा छापा

रायपुर

राज्य में मंगलवार को जहां स्टील और पॉवर कारोबारियों के यहां आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी थी वहीं बुधवार को भी  आधा दर्जन से अधिक राइस मिलरों के यहां छापेमारी की कारवाई की है। जिनमें बिलासपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीर सिंह सलूजा भी शामिल है जिनकी दो राइस मिल हैं।

मंगलवार की देर शाम आयकर विभाग की टीम धमतरी के अजय बरडिया, आशीष लुकंड़, दुर्ग में कैलाश रुगंटा के यहां दबिश दी है। इसके अलावा महासमुंद के राइस मिलर पारस चोपड़ा और रायपुर के खरोरा में स्थित बालाजी राइस मिल में भी जांच-पड़ताल चल रही है। करीब एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों में जांच- पड़ताल जारी है। आयकर टीम ने मार्कफेड और नागरिक आपूर्ति निगम के एमडी मनोज सोनी के अमलीडीह स्थित खुशी वाटिका में भी दबिश दी है।

You may have missed