शहडोल
पुलिस महा निरीक्षक शहडोल जोन अनुराग शर्मा, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने गणेश विसर्जन स्थल दियापीपर सोन नदी घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के लिए आने जाने हेतु मार्ग का समतलीकरण का कार्य किया जाए।
कलेक्टर ने नदी घाट में विसर्जन स्थल पर समुचित लाइटिंग, वाहन पार्किग, घाट में बैरिकेटिंग, रस्सी, गोताखोरों जैसी अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान, तहसीलदार श्रीमती दिव्या मरावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया