February 11, 2026

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफ़ा, भारत को लेकर क्या हो रही थी बात

भोपाल/ओटावा: 6 जनवरी 2025

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सत्ताधारी लिबरल पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री से इस्तीफ़ा दे दिया है. लिबरल पार्टी के नए नेता चुने जाने तक ट्रूडो प्रधानमंत्री बने रहेंगे.

ट्रूडो ने कहा कि वो पार्टी के नेता के तौर पर इस्तीफ़ा देते हैं और अगला नेता चुने जाने के बाद वो पीएम पद से इस्तीफ़ा देंगे.

सोमवार सुबह (स्थानीय समय के मुताबिक़) प्रेस कॉन्फ़्रेंस में जस्टिन ट्रूडो ने इस्तीफ़े की घोषणा करते हुए कहा, ”प्रधानमंत्री के रूप में हर एक दिन सेवा करना मेरे लिए गर्व की बात रही. हमने महामारी के दौरान सेवा की, मज़बूत लोकतंत्र के लिए काम किया, बेहतर कारोबार के लिए काम किया. आप सभी को पता है कि मैं फ़ाइटर हूं.”

जस्टिन ट्रूडो ने कहा, ” 2015 में जब से मैं प्रधानमंत्री बना, तब से कनाडा और इसके हितों की रक्षा के लिए काम कर रहा हूँ. मैंने मध्य वर्ग को मज़बूत करने के लिए काम किया. देश को महामारी के दौरान एक दूसरे का समर्थन करते देखा

You may have missed