विदिशा
जिला जेल एवं उप जेल में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर परिसर में बंदियों के द्वारा योगाभ्यास किया गया। प्रभारी प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार अयाची के मार्गदर्शन में तथा जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मसूद अहमद खॉन के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की प्रातः सात बजे जिला जेल विदिशा में बंदियो हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया था।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री खॉन ने बताया कि बंदियों को योग के महत्व की विस्तृत जानकारी देते हुए स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है हम योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर प्राप्त कर सकते है। योग से मानसिक शांति भी प्राप्त होती है अनेक प्रकार के नकारात्मक विचार हमारे मनोमस्तिष्क में उपजते नहीें है। उन्होंने सभी बंदियो से कहा कि हर रोज प्रातःकाल कम से कम आधा घंटा योग अवश्य करें। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री प्रियदर्शन श्रीवास्तव समेत अन्य स्टाफ व बंदीगणों ने भी योग की विभिन्न मुद्राओ में सहभागिता निभाई है।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही