विदिशा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संचालनालय आयुष विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में आज जिले में योग कार्यक्रम चिन्हित ऐतिहासिक स्थल उदयेश्वर शिव मंदिर, उदयपुर में बृहद रूप से व जिलान्तर्गत सभी आयुष संस्थाओं में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आमजनों के द्वारा सामूहिक योग किया गया।
जिले के ऐतिहासिक स्थल उदयेश्वर शिव मंदिर उदयपुर में अतिथि जनपद पंचायत बासौदा सदस्य श्री रामकृष्ण रघुवंशी, सरपंच प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र चौरसिया, उपसरपंच श्री आकाश सेन ने भी योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा आयुष विभाग विदिशा के अधिकारी, कर्मचारियों, श्री रामचंद्र मिशन एवं हार्ट फुलनेस संस्था के सदस्यों, स्कूली विद्यार्थियों तथा नागरिकों ने कार्यक्रम में शामिल होकर सामूहिक योग किया। उदयेश्वर शिव मंदिर में योग लाभार्थियों की संख्या 300 रही तथा जिलान्तर्गत आयुष संस्थाओं में 4378 लाभार्थियों के द्वारा योगाभ्यास किया गया है।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस गरबा महोत्सव: डीजीपी मकवाणा ने मां अम्बे की आरती कर किया गरबा महोत्सव का शुभारंभ
राजेश कुमार ओगरे ने मऊगंज कलेक्टर का संभाला पदभार, प्रशासनिक व्यवस्था की ली जानकारी
भोपाल मंडल पर तत्काल आरक्षण हेतु टोकन वितरण की नई एवं पारदर्शी व्यवस्था 01 अगस्त 2026 से लागू