रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भूपेश पर महादेव सट्टा एप को निर्बाध रूप से चलवाने के लिए 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप है, एफआइआर भी हुआ है। जिसने पूरे पांच साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़िया लोगों को लूटने का काम किया, ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। जिन्होंने पहले गंगाजल की झूठी कसम खाकर गंगा मैया का अपमान किया और अब महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा। ऐसे प्रत्याशी को मजा चखाना है, उसकी जमानत जब्त करानी है। ऐसे हराना है कि आने वाले समय में भूपेश बघेल राजनांदगांव की तरफ नजर उठा के भी न देख सकें।
राजनांदगांव के मुढ़ीपार, डोंगरगढ़ में आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस की विफलताओं को आमजन के सामने रखा और कांग्रेस को सबक सिखाने की बात कही। साय ने क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांगों पर कहा कि अभी आचार संहिता लगा है, इस नाम से घोषणा नहीं कर रहा हूं। जैसे ही आचार संहिता हटेगी, चुनाव के बाद आपके इन सभी मांगों को प्रमुखता से सांय-सांय पूरा करेंगे। उन्होंने जनता से मांग की कि विधानसभा चुनाव में हम यहां पिछड़ गए थे, लेकिन इस बार आपका भरपूर सहयोग चाहिए, ये आशीर्वाद मैं आप सभी से मांगने आया हूं।
सभा में मुख्यमंत्री ने जनता से कहा कि संतोष पांडेय वर्तमान में यहां के सांसद हैं। अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्र की मांगों को संसद में प्रमुखता से उठाया। इसलिए उनके अच्छे कार्यों को देखकर प्रधानमंत्री मोदी ने फिर से उन्हें प्रत्याशी बनाया है। आप सभी से अपील करता हूं कि मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगामी 26 अप्रैल को भाई संतोष पांडेय को अपने कीमती मत देकर पुनः सांसद बनाएं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय