जगदलपुर.
जगदलपुर में धरमपुरा कालीपुर अटल आवास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की दोपहर अचानक से आग लग गई, आग फैलते ही आसपास के लोगों में दहशत के साथ ही हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पास के नल से पानी लेकर आग पर काबू पाया, घटना में स्वास्थ्य केंद्र में रखा सामान जलकर खाक हो गया। मामले की जानकारी देते हुए डायल 112 की टीम ने बताया कि अरशद कुरैशी ने फोन के माध्यम से पुलिस को जानकारी दी है।
मामले की जानकारी लगते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां स्वास्थ्य केंद्र के अंदर कमरे में आग लगी हुई थी और आग तेजी से फैलती जा रही थी। मौके पर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, अटल आवास के समीप में ही नल का कनेक्शन लगा हुआ था और पानी चल रहा था, जिसे बगैर देरी किए कॉलोनी वासियों के सहयोग से नल पर पाइप जोड़कर कमरे में पानी को डाला गया और आग को फैलने से रोका गया। मोहल्लेवासियों का कहना था कि आग को बुझाने में अगर थोड़ी देर होती तो आग विकराल रूप धारण कर सकती थी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय