नई दिल्ली
पेरिस ओलंपिक 2024 का आगाज 26 जुलाई से होगा। इसके लिए भारतीय एथलीट्स पदक जीतने के लिए तैयार है। इस बीच बीसीसीआई ने भारतीय ओलंपिक संघ को 8.5 करोड़ रुपये दिए हैं। इस बात की जानकारी बीसीसीआई सचिव शाह शाह ने दी है।
जय शाह ने पोस्ट में कहा
जय शाह ने एक्स हैंडल में पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि बीसीसीआई पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे बेहतरीन एथलीटों का समर्थन करेगा। हम अभियान के लिए IOA को 8.5 करोड़ रुपये दे रहे हैं। पूरे दल को हमारी शुभकामनाएं। भारत को गौरवान्वित करें।

More Stories
गुवाहाटी की पिच सड़क की तरह सपाट, भारतीय गेंदबाजों की दुदर्शा पर बोला स्टार स्पिनर
भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर शान के साथ फाइनल में मारी एंट्री
रोहित शर्मा-विराट कोहली ने लगा दी रिकॉर्डों की झड़ी, भारत ने आखिरी वनडे 9 विकेट से जीता, सीरीज गंवाई