भोपाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह 19 अप्रैल को लोकसभा क्षेत्र सागर के कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बुंदेला और शिवपुरी के कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेन्द्र सिंह की नामांकन रैली में शामिल होने पहुंचेंगे। इसके पूर्व नेतागण पूर्वान्ह 11 बजे भोपाल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के प्रत्याशी अरूण श्रीवास्तव की नामांकन रैली में शामिल होंगे।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि नेतागण 19 अप्रैल को भोपाल की रैली के बाद पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा सागर जायेंगे जहां दोपहर 12 बजे सागर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी गुड्डू राजा बंदेला की नामांकन रेली में शामिल होंगे, तत्पश्चात नेतागण दोपहर 1.30 बजे सागर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे शिवपुरी पहुंचेंगे, जहां कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेन्द्र सिंह की नामांकन रैली में शामिल होंगे। नेतागणा शाम 4 बजे शिवपुरी से प्रस्थान कर शाम 5 बजे भोपाल पहुंच जायेंगे।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया