भोपाल
चुनाव कार्य से मतदान के दिन अपने मतदान केंद्र से दूर रहने वाले पत्रकार अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें, इसके लिए चुनाव आयोग ने पहली बार घर से मतदान की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए मतदान के पूर्व आवेदन करना होगा।
निर्वाचन कार्यालय द्वारा डाक मतपत्र जारी किया जाएगा और वे घर से मतदान कर सकेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि यह बात कई बार आती थी कि चुनाव कार्य में लगे होने के कारण पत्रकार अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर पाते हैं।
अधिकृत पत्रकारों को डाक मतपत्र के जरिए मतदान की सुविधा
इसके लिए पहली बार आयोग ने यह व्यवस्था बनाई है कि चुनाव कार्य में लगे अधिकृत पत्रकारों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त होगा जो यह प्रमाणित करेगा कि संबंधित पत्रकार वास्तव में चुनाव कार्य के लिए अधिकृत है या नहीं। एक बार आवेदन भरने के बाद संबंधित को मतदान केंद्र में जाकर मतदान का अधिकार नहीं रहेगा।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया