बलौदाबाजार
प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट ने सेक्स स्कैंडल कांड के मुख्य आरोपी शिरीष पांडे की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. कोर्ट ने शिरीष पांडे के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए अग्रिम जमानत अर्जी खारिज की है. शिरीष पांडे ने चार मामलों में गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत अर्जी लगाई थी.
विवेचना के अपूर्ण होने और घटना के बाद से लगातार फरार होने के कारण शिरीष पांडे की अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी है. बता दें कि इस मामले में चार आरोपी महान मिश्रा, दुर्गा टंडन, रवीना टंडन और प्रत्यूष मरैया को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. वही मुख्य आरोपी शिरीष पांडे, पुष्पमाला फेकर, हीराकाली बंजारे और आशीष शुक्ला फरार है. मामले में 2 पुलिस कर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहा था. जमानत अर्जी खारिज होने के बाद फरार आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती है.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय