चेन्नई
इरोड के एक गांव स्थित निजी मंदिर में महज एक नींबू 35 हजार रुपये में नीलाम हुआ। माना जाता है कि सबसे अधिक बोली लगाकर नींबू प्राप्त करने वाले इंसान को आने वाले वर्षों के लिए धन और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। इरोड से 35 किमी दूर शिवगिरी गांव के निकट स्थित पझापूसियन मंदिर में परंपरा के अनुसार गत शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव को अर्पित फलों समेत नींबू व अन्य वस्तुओं की नीलामी की गई।
नीलामी में 15 भक्तों ने भाग लिया और इरोड के एक भक्त ने नीबू के लिए सर्वाधिक 35 हजार रुपये की बोली लगाई। मंदिर के पुजारी ने मंदिर में विराजमान देवता के समक्ष नींबू रखा और एक छोटी पूजा करने के बाद नीलीमी में सर्वाधिक बोली लगाने वाले भक्त को सौंप दिया।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”