रायगढ़
थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज को सूचना मिली थी कि एफसीआई गोदाम नाका क्षेत्र में स्थित दुकान से गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।
तलाशी के दौरान दुकान में प्लास्टिक पन्नियों में छिपाकर रखे गए 310 पाउच गांजा 1 किलो, 380 ग्राम बरामद हुए। साथ ही, बिक्री से प्राप्त 4,315 भी जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपिया देवंती साहू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक शशिदेव भोय, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, रामनाथ बनर्जी, आरक्षक सुशील यादव, नरेश रजक, संतोष एक्का, बंशी रात्रे, विजय कुमार जांगड़े और महिला आरक्षक देव कुमारी भारते की टीम द्वारा की गई।
जूटमिल पुलिस की यह कड़ी कार्रवाई मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त संदेश देती है । क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की चोरी छिपे बिक्री करने वालों पर पुलिस निगाह रखे हैं आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय