कबीरधाम.
कबीरधाम पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में सोमवार देर शाम 7 बजे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 70 लाख रुपये की कीमत का 334 किलो गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना ने की है। एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि सूचना मिली की ट्रक में ज्वार की सप्लाई के आड़ में गांजा का अवैध परिवहन किया जा रहा है।
पुलिस ने थाना के पास नाकेबंदी कर वाहन को रुकवाया। वाहन में अलग-अलग पॉलीथीन में करीब 334 किलो गांजा था। गांजा को बरमपुर (उड़ीसा) से इटावा (यूपी) ले जाया जा रहा था। इटावा से इसे देश के अन्य हिस्सों में सप्लाई किए जाने की तैयारी थी। कबीरधाम जिले में अब तक की ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले बीते हफ्ते गुरुवार को इसी थाने की पुलिस ने 10 क्विंटल गांजा जब्त किया था। वर्तमान के मामले में आरोपी शमीम (उम्र 44) पिता इशाक अहमद, निवासी एटा (मैनपुरी) के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन मालिक और इस अवैध कारोबार में जुड़े लोगों के बारे में खोजबीन की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय