कबीरधाम.
कबीरधाम जिले में मंगलवार को पुलिस व नक्सली आमने-सामने हुए है। दोनों तरफ से फायरिंग हुई है। हालाकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम माराडबरा जंगल की है। मिली जानकारी अनुसार मंगलवार दोपहर को पुलिस को नक्सलियों की ग्राम माराडबरा क्षेत्र में उपस्थिति की जानकारी मिली।
पुलिस की टीम ग्राम माराडबरा जंगल पहाड़ी की ओर बढ़ रहे थे। तभी घात लगाये बैठे वर्दीधारी अज्ञात नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को जान से मारने के एवं हथियार लुटने के उद्देश्य से अंधाधुंध फायरिंग की गई। पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। जवाबी फायरिंग से नक्सली अपने आप को घिरता व पुलिस को भारी पडता देख घने जंगल व पहाड़ का फायदा उठाकर भाग गए। फायरिंग दोनों तरफ से रुक रुक कर 15 से 20 मिनट तक चली।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय