कबीरधाम.
कबीरधाम कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर राजस्व मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को टीम ने करीब 399 कुंतल अवैध धान को जब्त किया गया है। इस धान को खरीदी केन्द्र में खपाए जाने की तैयारी थी। डिप्टी कलेक्टर और प्रभारी खाद्य अधिकारी आकांक्षा नायक ने बताया कि राजस्व निरीक्षक, मंडी निरीक्षक और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बाघूटोला में अवैध धान परिवहन के दो मामलों में 120 बोरी और 51 बोरी की दो गाड़ी जब्त की हैं।
आकांक्षा नायक ने बताया कि 40 किलो के हिसाब से लगभग 70 कुंतल धान जब्त किया गया और मंडी को सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि पंडरिया क्षेत्र के चार प्रकरण में 140 कुंतल और पंडरिया में 15 प्रकरण में 189 क्विंटल धान जब्त किया गया है। यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। वहीं जिले में 70 प्रतिशत से अधिक किसानों ने अपना धान का विक्रय कर लिया है। बचे हुए शेष दिनों में सभी पात्र किसानों का धान खरीदना है। इस अंतिम दिनों में पूरी सतर्कता के साथ धान की खरीदी करने के निर्देश जिला प्रशासन ने दिए हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय