कांकेर.
कांकेर में लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बुधवार को कांकेर में लोकसभा के केंद्रीय चुनावी कार्यालय का शुभारंभ राजस्व एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी के द्वारा फीता काटकर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया गया। मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही लोकसभा की तैयारी तेज हो गई हैं।
मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- सभी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। पार्टी ना केवल कांकेर लोकसभा जीतेगी बल्कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 लोकसभा का चुनाव जीतेगी। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन के चुनाव पर उन्होंने पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि टिकट किसे मिलती है। युवाओं को मौका मिलने के सवाल पर उन्होंने कहां कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में युवाओं को मौका दिया गया है। इस बार किसे मौका मिलता है, वह केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय