श्रीनगर.
कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट आने के बाद कड़ाके की ठंड बढ़ गयी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को बताया कि श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान शून्य से कम 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शनिवार रात को 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है।
यहां अधिकतम तापमान सामान्य 8.6 डिग्री सेल्सियस से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि पिछले दिन श्रीनगर में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग को छोड़कर घाटी के अन्य हिस्सों में भी शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया था।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में तापमान पिछली रात के 1.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस था। पहलगाम का पर्यटन स्थल कश्मीर घाटी में रविवार को शून्य से कम 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
पिछली रात दर्ज किए गए शून्य से कम 1.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से कम 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कुपवाड़ा में रविवार को तापमान शून्य से कम 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि शनिवार को तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने कहा कि 26 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने और बादल छाए रहने के आसार हैं।

More Stories
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री
‘24 स्पीड पोस्ट’, ‘48 स्पीड पोस्ट’ तथा ‘24 स्पीड पोस्ट पार्सल’ सेवाओं का शुभारंभ
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”